चारों और के अंधियारे में
जब मैं छत पर बैठा था अकेला,
दूर तक निहारने कि कोशिश कर रहा था,
तभी मुझे लगा मेरी आत्मा मुझसे अलग हो
मेरे पास आ बैठी है,
मेरी तन्हाई में अपने को शामिल करने,
और शायद कुछ कहने

जैसे ही वह हुई कुछ कहने,
कहीं दूर किसी ने एक दीप जला दिया,
यह सोच कि सुबह के सूरज कि
पहली किरण आ पड़ी है,
वह मेरे भीतर समां गयी,
मुझको वहीं छोड़,
मेरी तन्हाई में